असोथर/फतेहपुर पन्द्रह साल से टूटी सड़क ग्रामीणों को पीड़ा दे रही थी जब मरम्मत की नौबत आई तो फिर भ्रष्टाचार की भेंट चढ गई कार्यदाई संस्था और ठेकेदार मिलकर सड़क की लीपा पोती करके चले गए घटिया निर्माण को लेकर नागरिक आंदोलित है और सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है,
यह सड़क जनपद फतेहपुर के असोथर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरौली के मजरे रम्मा का डेरा से बोधवापुर होकर कंसापुर संपर्क मार्ग को जोड़ती है जिसकी लंबाई चार किलोमीटर है सड़क में आरसीसी गिट्टी कम डाली गई है मिट्टी की पुराई नहीं हुई दोनों पटरी क्षतिग्रस्त है सड़क जैसी थी उसी के ऊपर मामूली लेपन हुआ है डामर और गिट्टी का मिश्रण रूखा सूखा तैयार करके डाला गया है सड़क देखने से ही गुणवत्ता हीन प्रतीत होती है निर्माण में मानक की अनदेखी जमकर की गई है ग्रामीणों के विरोध के बाद भी सड़क की मरम्मत में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया गया है,गांव के रामबाबू निषाद लोटन निषाद श्रीपाल निषाद जीत बहादुर ने आरोप लगाया है कि गिट्टी डालने के बाद उसके ऊपर डस्ट बालू नहीं डाली गई पानी का छिड़काव नही किया गया मनमाने ढंग से सड़क निर्माण मे खानापूर्ति की गई है टूटी फूटी चार पुलियों का दुरुस्तीकरण नहीं हुआ सड़क की जांच होनी चाहिये और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो सड़क की दुबारा मरम्मत करायी जाये,
Leave a comment


