By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: मनरेगा से बने तालाब सूखे, प्यास से बेहाल पशु-पक्षी — करोड़ों खर्च के बावजूद रायपुर भसरौल में जल संकट गहराया
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > मनरेगा से बने तालाब सूखे, प्यास से बेहाल पशु-पक्षी — करोड़ों खर्च के बावजूद रायपुर भसरौल में जल संकट गहराया
Fatehpur

मनरेगा से बने तालाब सूखे, प्यास से बेहाल पशु-पक्षी — करोड़ों खर्च के बावजूद रायपुर भसरौल में जल संकट गहराया

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/05/10 at 10:38 AM
MADHAV NISHAD Published May 10, 2026
Share
SHARE

फतेहपुर। विकास खंड विजयीपुर के ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल में मनरेगा योजना के तहत लाखों-करोड़ों रुपये की लागत से बनवाए गए तालाब इन दिनों भीषण गर्मी में पूरी तरह सूखे पड़े हैं। तालाबों में पानी न होने से गांव में जल संकट गहरा गया है और पशु-पक्षी बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा जल संरक्षण और पशु-पक्षियों की सुविधा के लिए तालाब निर्माण पर भारी धनराशि खर्च की गई, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। गर्मी बढ़ते ही तालाब सूख गए, जिससे आवारा पशु, मवेशी और पक्षियों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तालाबों की समय-समय पर सफाई, गहरीकरण और जल संरक्षण की समुचित व्यवस्था की गई होती तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद तालाबों का सूखा रहना विकास कार्यों की गुणवत्ता और जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाबों में जल्द पानी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों और ग्रामीणों को राहत मिल सके। साथ ही मनरेगा के तहत हुए कार्यों की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।अब बड़ा सवाल यह है कि जब जल संरक्षण के नाम पर करोड़ों खर्च हुए, तो फिर गर्मी आते ही तालाब सूखे क्यों पड़ गए?

You Might Also Like

मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत पर पांच सदस्यीय टीम कि पहुंची जांच

असोथर की बिटिया ने लहराया परचम – किसान नेता की भतीजी दिव्यांशी ने सीबीएसई इंटरमीडिएट में बड़ी सफलता

फतेहपुर में आंधी बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत, चार घायल

हिंदू महिलाओं की फर्जी ID का इस्तेमाल कर हिंसा भड़काने की कोशिश

साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ज़र्रेयाब खान का भव्य स्वागत

MADHAV NISHAD May 10, 2026 May 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

डीएम व एसपी ने अफीम खेती का किया निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जाना हाल

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD April 4, 2026
बहन जी (मायावती) शादी की सालगिरह पर पहुंची उमाशंकर सिंह के घर
असोथर की बिटिया ने लहराया परचम – किसान नेता की भतीजी दिव्यांशी ने सीबीएसई इंटरमीडिएट में बड़ी सफलता
शादी के दबाव में प्रेमी ने साथियों संग गला दबाकर की हत्या
फतेहपुर: लोक भारती इंटर कॉलेज सरकंडी के मेधावियों ने लहराया परचम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?