फतेहपुर जनपद के विकासखंड अमौली मे समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्षों का कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजक राजेंद्र सिंह जहानाबाद विधानसभा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय नरेश उत्तम पटेल (सांसद) की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ और कार्यक्रम में लव कुश मिश्रा, कुश वर्मा देवमई ब्लॉक प्रमुख,महेंद्र सिंह बच्चा, गणेश शंकर वर्मा, सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। और इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी जी ने अपने वक्तव्य में संगठन के बूथ अध्यक्षों को एकता बनाए रखने के साथ-साथ जो भी भावी प्रत्याशी हैं, उनको भी एकता बनाए रखने का संदेश दिया l जिस व्यक्ति को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा टिकट दिया जाएगा, सब लोग उसके साथ में लग जाएंगे और हमें साइकिल को दिमाग में रख करके सीट को जीतने का उद्देश्य रखना है l ताकि 2027 में हमारे आदरणीय अखिलेश भैया जी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकें l
इंजी. सिद्धार्थ कोरी
243 विधानसभा खागा समाजवादी पार्टी
Leave a comment


