By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: हत्या पीड़ित परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर, हर संभव मदद का दिया भरोसा
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Uncategorized > हत्या पीड़ित परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर, हर संभव मदद का दिया भरोसा
Uncategorized

हत्या पीड़ित परिवार से मिले कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर, हर संभव मदद का दिया भरोसा

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/03/31 at 5:36 AM
MADHAV NISHAD Published March 31, 2026
Share
SHARE

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र दरियाबाद के बेहटा गांव में हुई निर्मम हत्या के बाद सोमवार को शोकाकुल परिवार से मिलने मा. मंत्री श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग अनिल राजभर पहुंचे। उन्होंने मृतक बबलू राजभर के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और गहरा दुख व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि बेहटा गांव निवासी बबलू राजभर की दो दिन पूर्व उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह बर्फ बेचने के सिलसिले में नैपुरा मजरे परसावल गया था। आरोप है कि वहीं पर शंकर यादव नामक व्यक्ति ने गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को अनिल राजभर बेहटा गांव पहुंचे और सीधे मृतक के घर जाकर परिवार के सदस्यों से मिले। उन्होंने मृतक की पत्नी, मां, पिता और ससुर को ढांढस बंधाया। मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ा है।
उन्होंने मौके पर ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और भरोसा दिलाया कि बच्चों की शिक्षा, भरण-पोषण और अन्य जरूरतों की जिम्मेदारी शासन स्तर से उठाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
मा. मंत्री ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द न्याय दिलाने की बात कही।
इस दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्र, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

You Might Also Like

पर्यावरण पानी पेड़ पहरूवा प्रवीण पांडेय हुए सम्मानित

नवनियुक्त आँगनबाडी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण व नवनिर्मित आँगनबाडी केन्द्रों भवनों का लोकार्पण सम्पन्न

विद्यालयों का करें कायाकल्प,मिशन भारत निपुण लक्ष्य हो सफल

मिलकर संवारें विद्यालय और भारत के भविष्य को बनाये निपुण

शांतिपूर्ण एंव पारदर्शी ढ़ग से बंद वाहनों की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न

MADHAV NISHAD March 31, 2026 March 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

महोबा दिवस पर पर्यावरण पहरूवा प्रवीण पांडेय हुए सम्मानितबुंदेलखंड राज्य निर्माण व जल संरक्षण आंदोलन को लेकर सराहा गया योगदान

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar February 12, 2026
Crafting Daily Habits for Long-term Health and Happiness
डीएम ने की जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की समीक्षा बैठक
⏭️सूदखोरों के दबाव से टूटा परिवार: सुसाइड नोट में उत्पीड़न का जिक्र, पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी निगाहें!
असोथर थाना पुलिस की कार्रवाई, मारपीट मामले में दो अभियुक्तों को एसडीएम न्यायालय भेजा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?