असोथर/फतेहपुर
प्रधान और प्रधानाध्यापक मिलकर विद्यालयों का कायाकल्प कराएं और निपुण भारत मिशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ डीबीटी के लिए साझा प्रयास करें
असोथर ब्लॉक सभागार में प्रधानाध्यापक और प्रधानों कि एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में व्यापक विचार विमर्श हुआ शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन पर जोर दिया गया,खंड शिक्षा अधिकारी गौरव कुमार मिश्र ने नगर पंचायत असोथर के चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर और विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानो का माल्यार्पण कर स्वागत किया बेसिक शिक्षा के बदलते स्वरूप मे उनकी भूमिका का बोध कराया कार्यक्रम मे एआरपी ललतेश त्रिवेदी द्वारा निपुण भारत मिशन पर जोर दिया गया संदीप यादव ने ऑपरेशन कायाकल्प,के तरीके सुझाये विक्रम सिंह ने डीवीटी पर विचार रखे प्रभात गुप्ता सीआईटी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम पर फोकस किया खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालयों को समुदाय की प्राथमिक पसंद के रूप मे विकसित करने की जरुरत है नगर पंचायत असोथर के चेयरमैंन नीरज सिंह सेंगर और ग्राम प्रधानो द्वारा विद्यालयों मे कराये गए उल्लेखनीय कार्यों के प्रति आभार प्रकट किया गया छात्रों की मूलभूत अवश्यकताओं और उनके अधिगम मे बाधा बनने वाली स्थितियों को दूर करने मे सहयोग की आपेक्षा की गयी वरिष्ठ शिक्षक जनार्दन त्रिपाठी ने सेवा निवृत होने वाले सभी शिक्षकों के सेवाकाल को गौरवपूर्ण बताते हुए सराहना की कार्यक्रम मे मुख्य रुप से दतौली प्रधान राजा सिंह,ग्राम प्रधान कुंदनलाल शर्मा करैहा प्रधान प्रतिनिधि मनोज निषाद नगर पंचायत असोथर के सभासद शिक्षक मुकेश सिंह दिलीप सिंह प्रमोद शुक्ला श्रीराम चक्रपाणि पाण्डेय प्रवीण अग्निहोत्री कुलदीप बाजपेयी उमाशंकर शुक्ला धरमचंद्र द्विवेदी कुसुम कुमारी संगीता मौर्या सहित सैकड़ों प्रधान और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशीष कुमार त्रिपाठी ने किया
Leave a comment


