फतेहपुर जनपद के विकासखंड विजयीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर के वलीपुर रमसगरा गांव में विकास कार्यों की पोल खुलती नजर आ रही है। गांव की सड़कों पर जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को खुद ही सड़कों से पानी निकालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सड़कें जलभराव से बदहाल हैं और जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। लोगों का कहना है कि बरसात या नाली व्यवस्था की अनदेखी के कारण गांव की स्थिति नारकीय बनती जा रही है।स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर सड़क समस्याओं का समाधान कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। विकास के दावों के बीच गांव की यह तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है।
Leave a comment


