By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: उपायुक्त स्वत: रोजगार ने जनपद स्तरीय ’हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > उपायुक्त स्वत: रोजगार ने जनपद स्तरीय ’हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ
Fatehpur

उपायुक्त स्वत: रोजगार ने जनपद स्तरीय ’हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/03/22 at 5:45 AM
Dheerendra Kumar Published March 22, 2026
Share
SHARE
       उपायुक्त,एन.आर.एल.एम. सुखराज बन्धु ने प्रदेश सरकार के "नवनिर्माण के नौ वर्ष" पूर्ण होने के उपलक्ष में सरस हॉल में बेसिक शिक्षा विभाग एवं बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय ’हमारा आंगन-हमारे बच्चे’ उत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। 
        उपायुक्त ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का आपसी समन्वय ही बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के माध्यम से ही हम एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने प्री-प्राइमरी शिक्षा को सुदृढ़ करने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त करने का संकल्प दोहराया। 
        जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विभाग बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से एक टीम के रूप में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समस्त प्रतिभागियों को अंगवस्त्र, पेन-डायरी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
       जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी रंजन ने आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका स्पष्ट की और बताया कि 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के संज्ञानात्मक विकास और पोषण के लिए विभाग निरंतर सक्रिय है। जिला समन्वयक धर्मनाथ ने कार्यक्रम का कुशल संचालन और प्रभावी समन्वय किया, साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया।
        तकनीकी मार्गदर्शन के लिए डॉ. ओमप्रकाश सिंह और डॉ. दिलीप कुमार तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिन्होंने निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। उत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक संकुल रजनीश यादव और संतोष कुमार को उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने वाले नोडल शिक्षकों में मुनव्वर सुल्ताना, सोनल चौरसिया और संजय कुमार की सक्रिय भूमिका की सराहना की गई। क्षेत्रीय स्तर पर जमीनी कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री दुर्गेश कुमारी और सरोज देवी को उनके उत्कृष्ट समर्पण के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सेविका प्रियंका सिंह और प्रतिभा देवी ने विभागीय तालमेल को बेहतर बनाने के सुझाव साझा किए। सरस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। 
          इस अवसर पर उपस्थित सभी खंड शिक्षाधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, एआरपी और अभिभावकों को बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई।

You Might Also Like

पटेल नगर चौराहा में प्यास से ब्याकुल भटकते राहगीर

20 मई से के पी एन सीजन 14 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

20 मई से के पी एन सीजन 14 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

चिलचिलाती गर्मी में प्रेस कोर काउंसिल संगठन ने लगाया शरबत कैंप, राहगीरों व बच्चों को मिली राहत

ग्राम सभा जवई पड़री में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशीग्राम सभा जवई पड़री, पोस्ट अफजलपुर वारी, तहसील सिराथू जनपद कौशाम्बी में विकास कार्यों ने अब तेजी पकड़ ली है। गांव में वर्षों से खराब पड़े रास्तों को अब इंटरलॉकिंग सड़क में बदला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Dheerendra Kumar March 22, 2026 March 22, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

असोथर में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली गई

MADHAV NISHAD MADHAV NISHAD March 28, 2026
👉कौशाम्बी अड़ाहरा ग्राम प्रधान पर कॉलोनी न मिलने पर गरीब महिला ने लगाया आरोप
जीजा ने बोलेरो से 2-सालों समेत 3 को रौंदा नाबालिग साली को भगाकर ले गया पुलिस ने समझौते के लिए बुलाया था
तहसील रामसनेहीघाट में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
भाकियू (टिकैत) की मासिक बैठक संपन्न, 9 मार्च को हथगाम थाना घेराव का ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?