👉क्राइम को लेकर विगत दो ढाई साल से हॉफ रही जनता ने बांधी है उम्मीदें
👉तैनात प्रमोटेड दरोगाओं ने साध रखा है थाने का चक्रव्यूह
👉सदर कोतवाली से लेकर राधानगर, हुसैनगंज, मलवा, थरियांव व खागा जैसे अपराध घटित क्षेत्र
👉प्रभारी के कारखासों ने साध रखी है साज़,,इन्हीं के बीन पर तय होती है पीड़ित की स्थिति
👉चौकियों में तैनात प्रमोटेड दरोगा स्वयं संभालते ठेकेदारी
👉 सीघी भर्ती के योग्य थानेदार जो थानों के कोने छान रहे उन दरोगाओं को देनी होगी क्षेत्रीय कमान
फतेहपुर में नए पुलिस अधीक्षक “अभिमन्यु मांगलिक” ने पदभार संभालते ही विभाग के निरीक्षण शुरू कर दिए है।
युवा और एक्टिव दिखने वाले अधिकारी पर जनता अपनी नज़र रखती है। और जिले में घट रहे अपराध को लेकर चर्चा कर अपने कप्तान के प्रति आपसी कयास लगाने भी शुरू करे देते है।
जिस तरह से पिछले दिनों जिले में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ा है वो अपने पीछे एक इतिहास छोड़ गया
जिले में घटने वाले अपराध और उससे जुड़ी क्षेत्रीय पुलिस की मनमानी से हांफती जनता ने नए कप्तान से बांध रखी है बहुत सी उम्मीदें।


