By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, 9वीं के छात्र की मौत; 6 लोग घायल
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Uncategorized > ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, 9वीं के छात्र की मौत; 6 लोग घायल
Uncategorized

ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, 9वीं के छात्र की मौत; 6 लोग घायल

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/03/29 at 3:54 AM
MADHAV NISHAD Published March 29, 2026
Share
SHARE

बहन के घर जा रहा था छात्र, इलाज के दौरान कानपुर में तोड़ा दम

,

बहरामपुर ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 9वीं के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि सीएनजी वाहन में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, टीकर क्षेत्र थाना असोथर निवासी अमन (14) पुत्र रमेश शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सीएनजी वाहन से अपनी बड़ी बहन पूनम के घर जा रहा था। जैसे ही वाहन बहरामपुर ओवरब्रिज पर पहुंचा, सामने से थरियाव की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सीएनजी सवार कई लोग घायल हो गए। अमन की हालत गंभीर हो गई, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमन की मौत से परिवार में मातम पसरा है। मां माया देवी, पिता रमेश, भाई पवन कुमार और बहन पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के मुताबिक, अमन लवकुश इंटर कॉलेज, थरियाव में कक्षा 9 का छात्र था। पिता ने थरियाव थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You Might Also Like

पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा ग्राम ढकौली में थाना राधानगर के निर्माण हेतु विधि-विधान से किया गया भूमि पूजन।

काशी के तर्ज पर पर्यटन स्थल लोधेश्वर कॉरिडोर का कार्य चल रहा है।

ट्रेक्टर चालक ने साइकिल सवार नाबालिग लड़कों को मारी टक्कर नाबालिग हुए घायल

जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 54 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 18 मतदान केन्द्र पर 23 अक्टूबर को होगा

बाग में सो रहे कक्षा तीन के छात्र को जहरीले कीड़े के काटने से इलाज के दौरान हुई मृत्यु

MADHAV NISHAD March 29, 2026 March 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?