👉काफी लंबे अरसे से चल रहा था सेटिंग गेटिंग का खेल उपभोक्ता थे परेशान
👉 उच्च अधिकारियों की जांच में दोषी पाए गए जेई दीनदयाल सोलंकी (डीडी सोलंकी)
👉 बीते कई सालों से साहब उड़ा रहे थे ज़ीरो टालरेस निति की धज्जियां उपभोक्ताओं की शिकायत पर बडा एक्शन
👉साहब की रहनुमाई करने वालों के बीच मची खलबली
👉खागा अधिशासी अभियंता के इसके पूर्व के कारनामों की अगर हो जाए गहनता से जांच तो करोड़ों के घोटाले का भी हो सकता है बड़ा खुलासा
- नागेंन्द्र त्रिपाठी
- मंडल ब्यूरो प्रयागराज
किसानों की आय दोगुनी करने का भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार के सपनों को पलीता लगाने वालों की लिस्ट में एक और बड़ा नाम सामने आया है डीडी सोलंकी जी आप को बताते खागा अधिशासी अभियंता पद पर कार्यरत दीनदयाल सोलंकी (डीडी सोलंकी) जिनके घोटालों की चर्चा यूपी के जनपद फतेहपुर में काफी लंबे अरसे से सुर्खियों में रहा साहब लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ज़ीरो टालरेस निति की धज्जियां उड़ाते रहे जहां देश का अन्नदाता अपनी फसल की सिंचाई करने के लिए विद्युत विभाग की तरफ उम्मीदों की टकटकी रहता कि समय से बिजली मिले और उसकी फसल की सिंचाई सही समय पर हो सके परन्तु किसानों कै क्या पता कि उनके हिस्से की बिजली साहब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की चमक की आड़ में अवैध रुप से सप्लाई कर रहे हैं और किसानों की आंखें बिन पानी के सूख रही है जब उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई तो उच्च अधिकारियों के प्रकरण संज्ञान में आया और जांच की गई जांच में दोषी पाए जाने पर खागा अधिशासी अभियंता दीनदयाल सोलंकी (डीडी सोलंकी) को अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार विद्युत वितरण मण्डल फतेहपुर के द्वारा निलंबित कर दिया गया है अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार ने पत्राचार के माध्यम से बताया कि अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड खागा के क्षेत्र अंतर्गत आरोप पत्र के माध्यम से निर्गत कराया गया की विद्युत वितरण उपखंड खागा प्रथम के अधीन 33/11 केबी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत खागा प्रयागराज हाईवे के समीप नौबस्ता बाईपास के समीप स्थित नव विकसित प्लाटिंग का अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी के द्वारा दिनांक 16/02/2026 को निरीक्षण किया गया निरक्षण के उपरांत पाया गया पीसीसी पोलो एवं ए०बी० केबिल के द्वारा अवैध रूप से विद्युतीकरण पाई गई इस संबंध में दीनदयाल सोलंकी अवर अभियंता को 10 दिनों में जवाब देने को निर्देशित किया गया था अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड खागा के द्वारा निर्गत समय पर जवाब ना दे पाने पर विभागीय कार्यों में घोर लापरवाही के आप पर अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार के द्वारा दीनदयाल सोलंकी (डीडी सोलंकी) को निलंबित किया गया है


