असोथर/फतेहपुर:- होली के पावन अवसर पर असोथर थाना परिसर में आपसी सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। असोथर थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने क्षेत्र के सभी पत्रकारों को आमंत्रित कर उनके साथ गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया।
थाना परिसर में रंग, गुलाल और मिठाइयों के बीच हंसी-खुशी का माहौल रहा। थाना प्रभारी ने सभी पत्रकार साथियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस और पत्रकार समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो मिलकर समाज में शांति, व्यवस्था और जागरूकता बनाए रखने का कार्य करते हैं। ऐसे त्योहार आपसी संवाद और विश्वास को और मजबूत करने का अवसर देते हैं।
पत्रकारों ने भी थाना प्रभारी को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान थाना स्टाफ भी मौजूद रहा और सभी ने मिलकर एक-दूसरे को रंगों के इस पर्व की बधाई दी।
होली के इस रंगीन माहौल में थाना परिसर पूरी तरह से उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। यह आयोजन पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय का संदेश देता नजर आया।
Leave a comment


