खखरेरु फतेहपुर थाना के क्षेत्र के हरदासपुर सराफन मोड के पास मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है मृतक के भाई सैय्यद असलम अली ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि थाना क्षेत्र के अंजना कबीर निवासी डॉ सैय्यद हाशिम अली पुत्र रहत अली अपनी बाइक यूपी 71यू 1756 से रक्षपालपुर से वापस अपने गांव अंजना कबीर आ रहे थे तभी अचानक सुबह लगभग 09:25 बजे विछियांवा रोड में हरदासपुर सराफन गांव के शेखपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार डॉ सैय्यद हाशिम अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस संबंध में थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह से बात करने पर बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


