बाराबंकी, 24 फरवरी । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार शशांक त्रिपाठी, जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट वेयरहाउस जनपद बाराबंकी का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम, वीवीपैट स्ट्रांगरूम और सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तेजस के, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, संजय कुमार विश्वास, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी बाराबंकी, कमल किशोर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, बाराबंकी सहित अन्य उपस्थित थे।


