विजयीपुर क्षेत्र के एकौरा गांव एक आवास में पहुंचे सांसद को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल से मिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा कि तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन व्यापार के कारण फुटकर एवं पारंपरिक बाजारों के व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने मांग है कि छोटे व्यापारियों के संरक्षण, निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा और स्थानीय बाजारों को बचाने के लिए केंद्र सरकार सख्त कानून बनाए।
Leave a comment


