असोथर थाना क्षेत्र में किशोरी को भगाने का आरोप, आरोपी पर केस दर्ज
फतेहपुर /असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुंभी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप गांव के ही युवक पर लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम कुसुंभी निवासी राजेश कुमार (परिवर्तित नाम) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 फरवरी 2026 की रात करीब दो बजे उनकी 17 वर्ष 6 माह की पुत्री पूजा (परिवर्तित नाम) को गांव का सुशील पुत्र झल्लर माली अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चल सका।
पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना जरौली चौकी प्रभारी अंकुश यादव को सौंपी गई है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच-पड़ताल जारी


