By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए।
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए।
Fatehpur

स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए।

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/02/20 at 4:39 AM
Dheerendra Kumar Published February 20, 2026
Share
SHARE

✓कार्यों में शिथिलता/लापरवाही बरतने वाले चिकित्साधिकारियों को चेतावनी/स्पष्टीकरण/वेतन रोकने के संबंधित को दिए निर्देश–डीएम

✓प्रभारी चिकित्सा अधिकारी केन्द्रों में प्रसव की प्रगति बढ़ाए–डीएम

फतेहपुर 19 फरवरी 2026
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति(शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने स्वास्थ्य से सम्बंधित संचालित योजनाओ व कार्यक्रमो की प्रगति व प्राप्त बजट के सापेक्ष किए गए भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । साथ ही पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन के आख्या की पुष्टि की। समीक्षा के दौरान पाया कि एपीएचसी मोहम्मदपुर गौती, ललौली, चक्की में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण कराया गया, जिसमें संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए, साथ ही प्रसव की प्रगति भी कम पाई गई, जिस पर उप स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों का वेतन रोकने एवं संबंधित एमओवाईसी (असोथर, ऐराया, गोपालगंज) से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए और कहा कि प्रसव की प्रगति बढ़ाई जाय । धाता ब्लॉक में प्रसव की प्रगति कम पाए जाने और यूविन पोर्टल पर वैक्सीनेशन की फीडिंग कम होने पर संबंधित एमओवाईसी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए एवं कहा कि कार्ययोजना बनाकर प्रसव की प्रगति बढ़ाई जाय व फीडिंग ससमय कराई जाय। साथ ही अगली बैठक संस्थागत प्रसव(सरकारी/निजी अस्पताल)/होम डिलीवरी की रिपोर्ट से अवगत कराए। आरबीएसके टीम प्रभारी द्वारा वाहनों के स्थिति की सही जानकारी न देने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश संबंधित को दिए और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आरबीएसके में अनुबंधित वाहन जो अनुपस्थित थे, के खिलाफ निविदा में निहित शर्तों के अनुसार कार्यवाही एवं जुर्माना लगाया जाय। टीबी नोटिफिकेशन की प्रगति कम पाए जाने एवं टीबी से संबंधित भुगतान, उपकरण उपलब्ध नहीं होने पर जिला क्षय रोग अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश संबंधित को दिए। विजयीपुर, धाता, मलवा में आभा आईडी की प्रगति कम पाए जाने पर संबंधित एमओवाईसी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा 10 NBSU स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित होने है, को स्थापित कराते हुए मय फोटो सहित रिपोर्ट से अवगत कराए। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रसव पश्चात आईयूसीडी की प्रगति बढ़ाई जाय, के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करे।
उन्होंने समस्त स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि आभा आईडी रजिस्ट्रेशन में तेजी लाए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि आशा की बैठक में गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी व एएनसी की रिपोर्ट से संवेदनशीलता के साथ समीक्षा करते हुए एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़वाए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए सभी जांचे व अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये साथ ही गर्भवती महिलाओ व बच्चों का टीकाकरण समय से कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड कराये एवं हाईरिस्क गर्भवती महिलाओ की नियमित जाँच कराए और सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं संवेदनशीलता के साथ मुहैया कराने के साथ ही निरंतर फॉलोअप करते रहे। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी संवेदनशीलता के साथ करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए । उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क के बारे में जरूरी जानकारी देते हुए जागरूक किया जाय। बी0एच0एस0एन0डी0 दिवस में सभी अनुमन्य जांचे/स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाय साथ ही परस्पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि आशा एवं अंगनबाडी कार्यकत्रियो के मध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आवश्यकतानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मे जांचे व दवाएं दिलाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजीव नयन गिरी, जिला सलाहकार मातृ स्वास्थ्य आलोक कुमार, एसीएमओ, सीएमएस, डीपीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त एमओवाईसी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एसपी ने गुप्त जांच के बाद दो उपनिरीक्षकों को सौंपी थानों की कमान

विकासखंड धाता के यमुना कटरी में पहुंची नव चेतना शिक्षा एवं सेवा संस्थान की टीम

भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व किसान हितों पर बने ठोस निर्णय

दो साल बीत गए, आखिर कब बनेगा किशनपुर का तुर्की पुल?

जन्मदिन पर अधिवक्ता ने किया रक्तदान

Dheerendra Kumar February 20, 2026 February 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

हाथरस पहुँचे RPSS से मचा हड़कंप

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar April 13, 2026
रायपुर भसरौल में जय मां नर्तन देवी मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन
प्रेस कोर काउंसिल स्थापना दिवस का अद्भुत रहा मंच
मौर्य समाज का निकास रास्ता बना दलदल
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हथगांव थाने में की जनसुनवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?