फतेहपुर में पिछले 5 दिन से चल रही खेल प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ। आज प्रातः 10:00 बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राज श्रीवास्तव जी ने फाइनल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस महोत्सव में खो -खो ,कबड्डी वालीबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, दौड़, जूनियर-।सीनियर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महोत्सव में ए०पी०एस० विद्यालय के अतिरिक्त कौशांबी से आई हुई टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी खेल प्रतियोगिताओं में ए० पी० एस० की टीम विजयी रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दूर -दूर से आए कई खेल प्रशिक्षकों का योगदान रहा। ए ० पी ०एस० के खेल प्रशिक्षक श्री संदीप पांडे की की देख -रेख में सभी प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न रही। इस महोत्सव में स्कूल के खेल कप्तान आदर्श और शिवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर शिक्षक श्री धर्म सर, पवन सर, श्रेया मैम, आशीष सर, शकील सर, अनुज सर, आदि लोग उपस्थित रहे।
सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य श्री राज श्रीवास्तव जी ने मेडल और ट्रॉफी से अलंकृत किया और सभी खिलाड़ियों का अपने विचारों से उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पी०जी०टी० दीपक पाल सर के द्वारा संपन्न हुआ।
Leave a comment


