फतेहपुर जिले के खागा तहसील अंतर्गत सुल्तानपुर थाने में आगामी होली एवं रमजान पर्व को सकुशल संपन्न कराने एवं प्रेम सौहार्द के बीच पर्व को मानने की अपील पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा की गई। पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने कहा कि सभी धर्म में मनाए जाने वाले पर्व प्रेम और सौहार्द, एकता एवं भाईचारा एवं अपनी धार्मिक भावना के अनुसार मिलजुलकर पर्व को मनाने की नसीहत देते हैं। गंगा एवं यमुनी तहजीब के लिए पहचाना जाने वाला दोआबा में बसा फतेहपुर जनपद ऐतिहासिक एवं पौराणिक धरोहरों के साथ अपनी एकता की मिसाल कायम किए हैं जिस किसी भी सूरत पर आगे भी इसी प्रकार बनाए रखना है। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने कहा कि सभी धर्म एवं पाव प्रेम एवं सौहार्द के साथ-साथ आपसी भाईचारा का संदेश देते हैं जिस किसी भी व्यक्ति को भूलना नहीं चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में कावड़ यात्रा लेकर श्रद्धालु गंगातटो मैं पहुंचते हैं जहां से भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक करने के लिए गंगाजल लेकर बम बम भोले की धुन पर शिवालियों की तरफ प्रस्थान करते हैं, इस पर्व का हिंदू धर्म में काफी महत्व है जिसे ध्यान में रखते हुए किसी भी कावड़ यात्री को कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसी प्रकार होली पर अभी एकता एवं भाईचारे का संदेश देने वाला महापर्व है जिसकी मर्यादा को बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। इसी प्रकार रमजान पर्व को लेकर एक माह तक मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा अल्लाह की इबादत पूरी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ की जाती है इस महीने के दौरान आपसी प्रेम एवं सौहार्द बना रहना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति माहौल को बिगड़ने का प्रयास करता है तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए। अराजक तत्व को पुलिस के द्वारा कड़ा सबक सिखाया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहपुर।
- आगामी त्यौहारों को लेकर सुल्तानपुर घोष थाना परिसर में पीस कमेटी का हुआ आयोजन
- पीस कमेटी में क्षेत्रीय लोगों के साथ थाना प्रभारी सहित क्षेत्रीय उपनिरीक्षकों ने संभरांत लोगों से त्यौहारों के बारे में चर्चा के साथ त्योहारों में होने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी लिए
- चर्चा की कड़ी में कहा गया कि धार्मिक त्योहारों में होने वाली समस्याओं को आपस में शांति पूर्ण ढंग से निपटाए,और स्थानीय प्रशासन को भी अवगत अवश्य करायें
- पूरा मामला थाना सुल्तानपुर घोष परिसर में बैठक का हुआ आयोजन


