हुसैनगंज फतेहपुर
कृषि प्रधान देश मे किसानो की बदहाली का आलम कहे या फिर अधिकारियो की ताना शाही जानकारी के अनुसार मगलवार को सुबह ग्यारह बजे मवई मे चल रही किसान पंचायत मे अधिकारी के न आने पर किसान भडक गये और सडक पर धरने नारे बाजी करते हुए बैठ गये देर शाम कोई जिम्मेदार मौके पर नही पहुंच सके वहीं जिम्मेदार अधिकारी जब पहुंचे तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा आक्रोशित किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते रहे इसी तहसीलदार सदर ने ज्ञापन लेकर मीडिया के सवालों पर भागते हुए दिखाई पड़े वहीं जिले के मवई कस्बे के एक गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी की महान पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें प्रमुख रुप अध्यक्षता कर रहे युवा जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एकत्रित हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद शेख जैसे ही अपने दल-बल सहित कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो वहां पर मौजूद किसानों ने जय जवान जय किसान के नारों के साथ जोर दार स्वागत किया इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष ठाकुर रिशू सिंह ने मीडिया बंधु सहित सभी कार्यकर्ताओं का माला फूल पहना कर सम्मानित किया वहीं सुबह ग्यारह बजे से बैठे किसानो का मिजाज तब खराब हो गया जब कोइ भी जिम्मेदार अधिकारी पंचायत में नहीं पहुंचे तो सभी किसान भड़क गए और नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए जब सदर तहसीलदार मौके पर पहुंचे तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा जिला अध्यक्ष रीशू सिंह ने सभी किसानों के साथ ज्ञापन सौंपा वहीं कार्यक्रम में रमेश सहारा अनिल मिश्रा ओम प्रकाश यादव वीरेंद्र सिंह राहुल साहू राजीव अवस्थी शत्रुघ्न साहू चंद्रकांत सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे


