गौर-बस्ती। जनपद बस्ती के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी के   
युवा नेता वरूण पाण्डे के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष का स्वागत एक भव्य और उत्साही कार्यक्रम था। इस अवसर पर वरूण पाण्डे ने जिलाध्यक्ष को फूलों की माला पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। यह स्वागत समारोह जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में पुनः निर्वाचित होने के बाद विवेकानंद मिश्रा का कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया और विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।सैकड़ों समर्थकों के साथ युवा नेता वरुण पाण्डे ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा का भव्य स्वागत किया। गौर बजार में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित किया गया, इस स्वागत समारोह में कई प्रमुख नेताओं ने भी भाग लिया, जिनमें सचिन शुक्ला, विवेक शुक्ला, महेश कसौधन, राम अचल मौर्या, मनोज पांडेय, सचिन कसौधन, सोनू कसौधन, अनुराग तिवारी, शुभम, वीरेंद्र तिवारी, सुनील मिश्रा, सियाराम चौधरी, राम सुमेर कसौधन, अजय कसौधन, किशन, और किशन कसौधन जैसे कई अन्य लोग उपस्थित थे।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा को फूलों की माला पहनाकर बड़े हर्ष और सम्मान के साथ स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह उनके निर्वाचन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था । विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि वह हमेशा पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित में खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here