लाउड़स्पीकर से रोड़ सेफ्टी गीतो व संगीत से दिया जा रहा जागरुकता का संदेश
बाराबंकी। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने ध्वनि प्रदूषण और तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये चालान किये। आज बृहस्पतिवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्रीमती अंकिता शुक्ला व यातायात प्रभारी श्री रामयतन यादव की संयुक्त टीम ने शहर के पटेल तिराहा, पल्हरी, नाका सतरिख चौराहे पर तेज व पटाखो की आवाज निकालने वाले बुलेट मोटरसाइकिल पर कार्यवाही कर 15 चालान किये। इस दौरान कई साइलेंसरो को जब्त भी किया गया। तो वही परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को लाउड़स्पीकर के माध्यम से हेलमेट पहनें और शराब पीकर गाड़ी न चलाएं जैसे रोड़ सेफ्टी गीतो व संगीत से जागरुकता का संदेश दिया जा रहा है।


