असोथर ब्लाक के मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों और पदाधिकारियों के बीच चर्चा हुई। बैठक में धान खरीद केंद्र असोथर के चारों एसएमई श्री शेखर मौर्य, श्री अखिलेश यादव, और ललित जी के साथ चर्चा हुई।
धान खरीद पर चर्चा
किसानों ने धान खरीद पर संतोष व्यक्त किया और सभी एसएमआई महोदय ने भरोसा दिलाया कि जिस किसी भी किसान भाइयों को तौल से संबंधित जो समस्या हो, आकर मिल ले ताकि किसान की समस्या से निजाद मिल सके।
बिजली में छूट की समस्या
विविध किसान भाइयों ने सरकार द्वारा दी गई बिजली में छूट में असंतोष व्यक्त किया। 60% से अधिक किसान छूट के दायरे से बाहर हैं। किसानों का बिल अंडर आउट लेयर दिखता है और सीडीओ वा विद्युत विभाग के उच्च पदाधिकारी भी कहते हैं कि हम इस संबंध में कुछ नहीं कर सकते हैं।
सीडीओ से बातचीत
महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने असोथर सीडीओ श्री सुदामा प्रसाद से बात की तो उन्होंने कहा कि मंगलवार को आकर एक मीटिंग कर ले और सभी किसानों को छूट मिल सके।
प्रयागराज में चिंतन शिविर
आगामी 27, 28, 29 तारीख को प्रयागराज में होने वाले चिंतन शिविर में सभी किसानों को अधिक से अधिक संख्या में चलने को कहा गया।
बैठक में उपस्थित
अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम, महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रविदेव सिंह गौतम, युवाध्यक्ष अजय सिंह, पवन वर्मा, सोनू शुक्ला, केशन यादव, महेश निषाद, रमन तिवारी, विमल अग्रहरि, छोटू अग्रहरि, और भारी संख्या में किसान भाई थे।


