By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली पर्व को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली पर्व को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
Fatehpur

नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली पर्व को लेकर सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/10/06 at 6:21 PM
MADHAV NISHAD Published October 6, 2026
Share
SHARE

त्योहारों के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के डीएम ने दिए निर्देश

रूटों का निरीक्षण कर गड्ढामुक्त अभियान के तहत प्राथमिकता से कराएं सड़कों की मरम्मत : डीएम

शोभायात्राओं एवं सार्वजनिक आयोजनों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ महिला सुरक्षा को दी जाए प्राथमिकता

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 06 अक्टूबर। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिलाधिकारी इशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी श्री पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी श्री निरंकार सिंह सहित संबंधित अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी तथा पीस कमेटी के सदस्य, धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का पूर्व से ही व्यापक निरीक्षण कर लिया जाए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पुलिस अधिकारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र में शोभायात्रा के निर्धारित रूटों, प्रमुख धार्मिक स्थलों, दुर्गापूजा पंडालों तथा मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर लें। रूट निरीक्षण के दौरान जहां कहीं सड़क के दुरुस्तीकरण की आवश्यकता हो, वहां संबंधित कार्यदायी संस्था के माध्यम से गड्ढामुक्त अभियान के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर सड़क की मरम्मत कराई जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि पर्वों से पूर्व क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को दुरुस्त कराते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखी जाए तथा आयोजन स्थलों पर विद्युत सुरक्षा के मानकों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारियों से अपील की कि सभी आयोजन निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाएं तथा आयोजन स्थलों पर महिला सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शोभायात्राओं एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि शोभायात्राओं एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाएगा। उन्होंने दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना सार्वजनिक रास्तों एवं आवागमन को बाधित करने वाले स्थानों पर न किए जाने तथा आयोजन के दौरान सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारी आयोजन स्थलों का पूर्व से निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। मूर्ति विसर्जन स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध, प्रकाश व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी पर्वों को आपसी सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

You Might Also Like

असोथर में नम आंखों से हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी को दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न 211का हुआ विवाह

असोथर के सर्वोदय इंटर कॉलेज मैदान में 14 अक्टूबर को बजेगी शहनाई, 58 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

असोथर में चोरों का आतंक, चार वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, डीएम व एएसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

MADHAV NISHAD October 6, 2026 October 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?