By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: अमर शहीद शुभम सिंह की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > अमर शहीद शुभम सिंह की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Fatehpur

अमर शहीद शुभम सिंह की स्मृति में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/10/05 at 3:54 PM
MADHAV NISHAD Published October 5, 2026
Share
SHARE

*फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के मलवा विकास खंड के ग्राम मौहार में अमर शहीद शुभम सिंह की पावन स्मृति में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण एवं प्रकृति को नमन करते हुए अतिथियों और जनसमुदाय के स्वागत से हुई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने देश की खातिर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। सभा के दौरान देशप्रेम से ओत-प्रोत पंक्तियों का स्मरण करते हुए कहा गया कि शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों के दिलों में अमर रहेगा। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए कहा कि एक निश्चित भूभाग, जनसंख्या, प्रभुसत्ता और संविधान से ही राष्ट्र का स्वरूप निर्मित होता है। स्वतंत्रता संग्राम के असंख्य जाने-अनजाने सेनानियों तथा सीमाओं की सुरक्षा करते हुए तीनों सेनाओं के बलिदानी वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (जी वाई सी यू) के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व पुलिस उपाधीक्षक शिव स्वरूप ने अमर शहीदों के सम्मान में युवाओं को प्रशिक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि युवाओं को खेल, शिक्षा, रोजगार, अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ देश रक्षा के लिए तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। सभा का समापन ‘जय भारत, जय संविधान, जय विज्ञान’ और ‘अमर शहीद अमर रहें’ के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।इस मौके पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह,पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम,सपा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा सिंह,सपा नेता रामबाबू यादव सहित पारिवारिक सदस्यों में बाबा कैप्टन पिताम्बर सिंह,पिता देवी प्रसाद सिंह,मां मनफूल देवी भाई पैरा कमांडो सत्यम सिंह सहित तमाम लोग रहे।

You Might Also Like

राज्यस्तरीय खो-खो चयन प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम

मिशन शक्ति 6.0: कक्षा सात की सोनम बनीं एक दिन की थानेदार, सुनीं शिकायतें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न 211का हुआ विवाह

असोथर में नम आंखों से हेड कांस्टेबल अभिषेक त्रिपाठी को दी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न 211का हुआ विवाह

MADHAV NISHAD October 5, 2026 October 5, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[Ruby_E_Template id="1752"]
[Ruby_E_Template id="1714"]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
imunify-bot-check
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?