अमौली। अमौली क्षेत्र में इस वर्ष मां दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बड़े तालाब के पास आयोजित होने वाले मां दुर्गा पूजा कार्यक्रम में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार 11 अक्टूबर रविवार को भव्य यात्रा एवं मूर्ति स्थापना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को मां भगवती का विशाल जागरण, 17 अक्टूबर को सुंदरकांड पाठ, 18 अक्टूबर को दीपोत्सव, 19 अक्टूबर को हवन, कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण तथा 21 अक्टूबर को भव्य मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
Leave a comment
