विजयीपुर, फतेहपुर किशनपुर थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के समीप स्थित ससुर खदेरी नदी के पास आमने सामने की भीषण टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के चौड़ाखेर निवासी सुभाष सिंह पुत्र गुलाब 28 व पत्नी सोनम देवी 25 अपनी ससुराल किशनपुर से खागा की ओर जा रहे थे जैसे ही किशनपुर थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के पास स्थित ससुर खदेरी नदी के पहुंचे तभी अचानक सामने से आ रहे डंफर से सीधी टक्कर हो गई जिसमें बाइक चला रहे सुभाष व पत्नी सोनम देवी गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को हरदो पीएचसी में भर्ती कराया था जहां चिकित्सीय टीम ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया मृतक परिवार में सबसे बड़ा था दो छोटे भाई व तीन बहने है मृतक की शादी लगभग 8 वर्ष पूर्व हुई थी मृतक के कोई भी संतान नहीं है।
मामले के थाना प्रभारी किशनपुर बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि शवो को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आगे की कार्यवाही जारी है।


