By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: कृषि विविधीकरण, बागवानी विकास एवं किसानों की आय वृद्धि के उपायों पर डीएम ने की समीक्षा बैठक
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > कृषि विविधीकरण, बागवानी विकास एवं किसानों की आय वृद्धि के उपायों पर डीएम ने की समीक्षा बैठक
Fatehpur

कृषि विविधीकरण, बागवानी विकास एवं किसानों की आय वृद्धि के उपायों पर डीएम ने की समीक्षा बैठक

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/06/24 at 1:04 PM
MADHAV NISHAD Published June 24, 2026
Share
SHARE

फसल बीमा कवरेज बढ़ाने, थीम आधारित एफपीओ गठन एवं नियमित किसान प्रशिक्षण के निर्देश

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 24 जून 2026-जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यान विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं पर ड्रॉप मोर क्रॉप–माइक्रो इरीगेशन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाराबंकी प्रगतिशील किसानों की दृष्टि से एक बेहतर जनपद है, जहां किसान बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार की अधिक आय सृजन वाली फसलों की खेती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों को कृषि आधारित सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी प्रगति को गति देने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित एवं प्रभावी प्रयास करने चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक बागवानी फसल उत्पादक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विकास खंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र में पान की खेती करने वाले किसानों से संवाद किया तथा खेती में आने वाली चुनौतियों, विपणन व्यवस्था एवं बाजार की उपलब्धता के संबंध में विस्तार से चर्चा की।जिलाधिकारी ने थीम आधारित किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन पर विशेष बल देते हुए कहा कि इससे समान फसल उत्पादक किसानों को सीखने, सामूहिक विपणन, बेहतर मोलभाव एवं अधिक लाभ अर्जित करने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि एफपीओ किसानों की आर्थिक सशक्तता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं।

बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं पर ड्रॉप मोर क्रॉप–माइक्रो इरीगेशन योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि फल, सब्जी, फूल, मसाला एवं मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने वाली योजनाएं किसानों की आय वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को उन्नत तकनीकों, वैज्ञानिक खेती, विपणन एवं फसल प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु नियमित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रम यथासंभव किसानों के खेतों अथवा उनके निकट आयोजित किए जाएं, जिससे उनकी सहभागिता बढ़ सके।

माइक्रो इरीगेशन योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि टपक एवं स्प्रिंकलर सिंचाई जैसी तकनीकें जल संरक्षण के साथ उत्पादन बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना से जोड़ते हुए पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से अनुदान उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन,जिला उद्यान अधिकारी प्रज्ञा उपाध्याय, मंडी सचिव, जनपद के प्रगतिशील कृषक बंधु तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुहर्रम की मजलिस में गूंजा करबला का पैगाम, क़ारी अनवर अहमद ने बयान की शोहदा-ए-कर्बला की अज़ीम कुर्बानियां

पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा चौकी पर चौकी प्रभारी रजनीश पांडे व उप निरीक्षक रविंद्र सिंह यात्रियों का रैन बसेरा जबरन किये है कब्जा।

⁉️ओवरलोड वाहनों पर उठे सवाल, सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर सपाइयों का कलेक्ट्रेट घेराव, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

एक तरफमुख्य मंत्री आदित्यनाथ पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा में काशी के तर्ज पर कॉरिडोर कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है।

MADHAV NISHAD June 24, 2026 June 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

ट्रक चालकों की दबंगई, विरोध करने परयुवक से मारपीट का वीडियो वायर

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar February 21, 2026
Discovering Top Travel Destinations Revealed for 2024
फतेहपुर में FIR के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, जेल चौकी इंचार्ज गिरीश धर दुबे पर बचाने के आरोप,
रामनगर तहसील ग्राम पंचायत लोधौरा में तैनात संतोष लेखपाल रिशवतलेने में माहिर एसडीम रामनगर बने हैं मौन
महादेवा चौकी पर नए चौकी इंचार्ज आते ही, महादेवा फिर होने लगी चोरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?