🫵 जलधारा में पुल बनाकर अवैध खनन कर रहा था माफिया !
कार्रवाई के बजाय दागी खनिज अधिकारी को देते रहे संरक्षण !
🫵 जिले में बड़े पैमाने पर ओवरलोड मोरंग गिट्टी के वाहनों से ली जा रही थी अवैध एंट्री !
STF द्वारा रैकेट के खुलासे के बाद एआरटीओ पर हुई थी कार्रवाई, बच गया था खनिज अधिकारी !
🫵 जिले के प्रमुख अधिकारियों की शासन स्तर पर चल रही थी जांच
पहले जिले के एसपी अनूप सिंह हुए पैदल फिर डीएम रविन्द्र सिंह को भी हटाया गया !
🫵 बेहद विनम्र स्वभाव के माने जाने वाले डीएम रविन्द्र सिंह के समय में न्याय रहा कोसो दूर, टहलते रहे पीड़ित !
🫵 बरमतपुर कांड के आरोपी नायब तहसीलदार को एक साल से दे रखा था सदर तहसील का चार्ज !
सदर तहसीलदार के रूप में अमरेश सिंह ने जमकर काटी मलाई !
🫵 शासन से बड़े हो गए थे IAS रवींद्र सिंह, कृपा पात्र नायब तहसीलदार को दर्जनों आरोपों के बाद भी पद का दुरुपयोग कर बना दिया था तहसीलदार, नहीं हटाया !
तहसीलों में जमकर व्याप्त रहा भ्रष्टाचार !
🫵 निधि गुप्ता संभालेंगी जिले की कमान, भ्रष्टाचार और मनमानी को रोकने की होगी बड़ी जिम्मेदारी !


