संवाददाता – पवन कुमार श्रीमाली
घरेलू गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी, कालाबाजारी व अवैध बिक्री रोकने के लिए जनपद में विभिन्न स्थानों पर जांच टीमों द्वारा रेस्टोरेंट, ढाबों व ठेलों पर छापे मारे गये, जिसमें घरेलू गैस का उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों-जसलोक फास्टफूड सेन्टर मंझनपुर चौराहा, के.जी.एन. रेस्टोरेंट करारी रोड मंझनपुर, शिवा फास्टफूड करारी रोड मंझनपुर, केशरवानी नाश्ता भण्डार करारी रोड मंझनपुर, आलम मुरादाबादी चिकन बिरयानी करारी रोड मंझनपुर, केशरवानी फास्टफूड, आयुष केसरवानी स्वीट हाउस सैयद सरावां, ओम स्वीट हाउस इमामगंज चौराहा में छापेमारी की कार्यवाही की गई। इन प्रतिष्ठानों में से 07 खाली व 01 भरा गैस सिलेण्डर जब्त करते हुए अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।
यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य ने देते हुए बताया कि घरेलू गैस सिलेण्डर की जमाखोरी/कालाबाजारी, अवैध बिक्री व निर्धारित मूल्य पर हो,इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तहसील स्तर राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग एवं बाट माप विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की टीमें उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में गठित की गई है,जो गैस सिलेण्डरों की जमाखोरी, कालाबाजारी व अवैध बिक्री रोकने के लिए भ्रमणशील रहकर प्रभावी कार्यवाही कर रही हैं।


