महामंत्री श्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर एनआरएमयू शाहजहांपुर शाखा द्वारा आज 2 फरवरी को अखिल भारतीय माँग दिवस मनाया गया पीव्ब्ल्यूआई कार्यालय पर एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया एंव ट्रैकमेन्स व अन्य रेलमज़दूरों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया मीटिंग में रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सहायक मण्डल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि कर्मचारियों की तमाम लम्बित मांगे जिन में मुख्य रूप से वेतन आयोग को शीघ्र लागू किया जाए , रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए , ट्रैकमेन्स साथियों की पेट्रोलिंग 12 km की जाए ब उनको 4200/- gp का लाभ दिया जाए, सिंग्नल विभाग के कर्मचारियों का आठ घन्टा ड्यूटी रोस्टर बनाया जाए, चेकिंग स्टाफ़ को अनियमित टार्गेट का दबाव बंद किया जाए और उनका उत्पीड़न बंद किया जाए, रनिंग स्टाफ़ के 25% माईलैज की बढ़ोत्तरी की जाए एंव उनके 70% माईलेज को इंकम टैक्स में छूट दी जाए , आर्टिजन स्टाफ, Trd विभाग सिंग्नल बिभाग , कैरीज वैगन विभाग इलेक्ट्रिक विभागों को रिस्क अलाउंस का प्रावधान किया जाए, रेलवे के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, रेलवे कालोनी की दुर्दशा में सुधार हेतु अलग से बजट जारी किया जाए, रेल कर्मचारियों के माता पिता को भी पास नियमो में बदलाव कर परिवार मानते हुए सुबिधायें दी जाये सह सचिव जितेंद्र कुमार ने कहा की भारत सरकार द्वारा रेल बजट में कोई भी कर्मचारियों को लाभ नहीं दिया गया बस कर्मचारियों पर अतिरिक्त गाड़ी चलाकर काम का दबाव बनाया जा रहा है शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना द्वारा कहा गया कि सभी रेल कर्मचारी को एक जुट होकर NRMU के साथ संघर्ष करने की आवश्यकता है सरकार को भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए शाखा अध्यक्ष रामौतार शर्मा ने कहा कि NRMU हमेशा रेल कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष कर रही है सभी लोग एकता बनाकर रखे संचालन यतेंद्र त्रिवेदी ने किया मीटिंग में मुख्य रूप से अमित कुमार, समर दीप, अशोक कुमार, शिवकुमार, वीरपाल, अनूप, माना, जितेंद्र 2nd, अस्वनी, आशीष, ब्रजपाल, जयप्रकाश, नरेंद्र कुमार ,राजीव कुमार, मिलनपाल भगवान दास, धर्मेंद्र, मुखेश, जितेंद्र कुमार , अनिल कुमार, केशरी लाल , सलीम शाहजदा, अतुल प्रसाद, गौरव, कौशल, दिलीप, आदि कई रेल कर्मियों ने भाग लिया
बरेली से विशेष संवाददाता – संगीता सिंह


