फतेहपुर/असोथर पुलिस द्वारा अपराधियो के खिलाफ की गयी ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में अमन चैन का माहौल सबल हुआ है पुलिस की सख्ती सेअधिकांश अपराधी ठिकाना बदल रहे हैं कुछ अपराधी चोरी छिपे बांदा जनपद भाग रहे हैं और कुछ अपराधी रेलवे लाइन पार करके थाना थरियांव थाना राधानगर क्षेत्र में नया अड्डा बनाने की जुगत में है वांछित अपराधी जुर्म जरायम कासामान लेकर सीधा थाने में सरेंडर करके समाज की मुख्य धारा से जुडने के लिए न्याय की दुहाई दे रहे हैं,थाने के आसपास घूमने वाले खैरख्वाह चाय पान की दुकान में बैठ कर दलाली करने वालों का पत्ता पूरी तरह से साफ हो गया अब कोई थाने के आस पास नहीं फटकता असोथर थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी की ईमानदार कार्यशैली से अपराधियों की नींद हराम हो गई है पुराने मुकदमों में वांछित चल रहे अपराधियों पर सिकंजा कसने के लिए उनकी कुंडली खंगाली जा रही है कुसुंभी गांव के दो अपराधी तीन दशक पूर्व से फरार हैं वहीं सीताराम राधेश्याम मौर्य भी कई दशकों से भूमिगत हैं और पुलिस के लिए चुनौती बने हैं इनकी गिरफ्तारी के लिए गोपनीय मिशन जारी है ईनामियां अपराधी अगर जीवित है तो अब सलाखों के पीछे रहेंगे,
असोथर क्षेत्र में अभी हाल में आधा दर्जन गंभीर लोमहर्षक घटनाएं घटी है जिनका बड़ी शीघ्रता के साथ अनावरण करने से थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी की मिलनसार ब्योहारिक छवि जनता के बीच लोकप्रियता हासिल कर रही है महिला अपराधों में प्रभावी अंकुश लगा है थाना अध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने साक्षात्कार में कहा कि वर्दी का भरोसा जनता के वीच में कायम रखना पुलिस की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी है अपराधियों का सही मुकाम जेल या बेल है
Leave a comment


