By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: भाकियू अराजनैतिक की बैठक में कुंभ मेले की तैयारी, उपाध्यक्ष पद से हटाए गए प्रमोद सिंह
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > भाकियू अराजनैतिक की बैठक में कुंभ मेले की तैयारी, उपाध्यक्ष पद से हटाए गए प्रमोद सिंह
Fatehpur

भाकियू अराजनैतिक की बैठक में कुंभ मेले की तैयारी, उपाध्यक्ष पद से हटाए गए प्रमोद सिंह

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/01/23 at 2:25 AM
Dheerendra Kumar Published January 23, 2026
Share
SHARE

असोथर में भाकियू अराजनैतिक की अहम बैठक, कुंभ मेले में सहभागिता और बड़े आंदोलन की बनी रणनीति

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ब्लाक असोथर की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को 22 जनवरी 2026 को ब्लाक उपाध्यक्ष ठाकुर रविदेव सिंह एडवोकेट के प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक उपाध्यक्ष रविदेव सिंह गौतम ने की। इसमें ब्लाक के सभी सम्मानित पदाधिकारी, ग्राम अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।बैठक में आगामी 27, 28 और 29 जनवरी को प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के दौरान भाकियू अराजनैतिक के शिविर एवं भोज कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार की गई। पदाधिकारियों ने एकमत से निर्णय लिया कि कुंभ मेले में आयोजित कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी और संगठन के बैनर तले किसान बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
ब्लाक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम ने बताया कि 28 जनवरी को उनकी अगुवाई में असोथर ब्लाक के पदाधिकारी और किसान प्रयागराज कुंभ मेले में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह शिविर संगठन की मजबूती के साथ-साथ किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखने का एक सशक्त मंच होगा।बैठक में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया। ब्लाक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम ने बताया कि शीर्ष किसान नेताओं के निर्देशों के क्रम में भाकियू अराजनैतिक ब्लाक असोथर एवं जिला स्तर की मासिक बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण ब्लाक उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को सर्वसम्मति से उनके पद से हटा दिया गया है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन हित में जल्द ही किसी नए चेहरे को ब्लाक उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।इसके अलावा बैठक में किसानों और क्षेत्र के ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रयागराज कुंभ मेले से लौटने के बाद मासिक बैठक में इन समस्याओं पर रणनीति बनाकर एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, किसानों के अधिकारों की लड़ाई को तेज करने और कुंभ मेले में आयोजित शिविर व भोज कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

फतेहपुर किशनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर लगी आग ने मचाई तबाही

टप्पेबाजी करने वाली सास-बहू समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार

जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

बंदरों के आतंक से किशोर की गयी जान गांव में दहशत

महादेवा चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह यात्रियों का यात्रियों के रैन बसेरा पर कर रखा कब्जा

Dheerendra Kumar January 23, 2026 January 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Politics

Evaluating the Fragile Balance of Political Systems Worldwide

admin admin August 13, 2021
Meet 5 People Who Think They Know What Will Happen This Year
आगामी त्योहारों को लेकर किशनपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न।
👉ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर अधकारियो की चुप्पी आखिर क्यों
सड़क की खराब गुणवत्ता से नागरिक खफा,दुबारा मरम्मत कराने की उठी मांग,सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?