फतेहपुर किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रायपुर भसरौल में स्थित आस्था और विश्वास का केंद्र जय मां नर्तन देवी मंदिर में एक भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। ग्राम निवासी दर्शन निषाद, रामचन्द्र निषाद और प्रेमचंद निषाद की मन्नत पूरी होने पर मंदिर का निर्माण कराया गया तथा जय मां काली माता की मूर्ति की विधिवत स्थापना की गई।मूर्ति स्थापना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां काली के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।
Leave a comment


