खखरेरु फतेहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के कस्बा खखरेरू के वार्ड नं 8 अहिल्याबाई होलकर नगर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चिंगारी छप्पर में जा पहुंची जिससे आग की लपट और तेज हो गई। जानकारी होने पर आधा सैकड़ा से ज्यादा मोहल्ले को लोग तुरंत आग बुझाने में लग गए और आग पर काबू पा लिया। पड़ोस के रहने वाले अरुण मौर्य ने बताया कि शार्ट शर्किट की वजह से आग लगी थी लेकिन मोहल्ले के सभी लोग अपना अपना समर्सिबल चलाकर आग बुझाने में मदद किए जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हो पाया। वार्ड नंबर 8 अहिल्याबाई होलकर नगर के भुट्टू पुत्र स्व नूर मोहम्मद के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से भैंस, गाय, बकरी काफी झुलस गई जिससे काफी नुकसान हुआ है। सूचना पर गुड्डू केशरवानी ने पानी का टैंकर मौके पर भेजा तब तक नगर वासियों ने आग पर काबू पा लिया था। नगर पंचायत की टीम मौके पर आकर निरीक्षण कर स्थानीय लेखपाल को सूचना दिया उससे पहले ग्रामीणों ने लेखपाल सुनील चौधरी को सूचना दिया।


