By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: प्रियंका के जन्मोत्सव पर कांग्रेस का भव्य आयोजन शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव का स्वागत
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > प्रियंका के जन्मोत्सव पर कांग्रेस का भव्य आयोजन शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव का स्वागत
Fatehpur

प्रियंका के जन्मोत्सव पर कांग्रेस का भव्य आयोजन शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव का स्वागत

Dheerendra Kumar
Last updated: 2026/01/13 at 4:40 AM
Dheerendra Kumar Published January 13, 2026
Share
SHARE

हथगाम/फतेहपुर 12 जनवरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी के जन्मोत्सव पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में नगर के गेस्ट हाउस बादशाह में भव्य आयोजन किया गया।जहां एक ओर मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी को गाजे बाजे फूलों की वर्षा के साथ स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल लाया गया।वहीं सैकड़ों महिलाओं को शाल भेंट कर मातृ शक्ति का सम्मान किया गया।पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने की तथा संचालन शिवाकांत तिवारी ने किया।मुख्य अतिथि सहित कांग्रेस के नेताओं ने केक काटकर अपनी प्रिय नेता प्रियंका गांधी को जन्म दिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।पूरा हाल खचाखच भरा हुआ था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार चोरी की सरकार बना रही है। जन्मदिन समारोह को नारी सशक्तिकरण के रूप में मनाया जा रहा है।श्री चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने में सक्षम है।महिलाएं जिस दिन ठान लेंगी उसी दिन परिवर्तन की लहर आ जाएगी।भाजपा बेरोजगारी,महंगाई की बात नहीं करती।भाजपा यह नहीं बताती है कि कांग्रेस के समय सिलेंडर 350 रुपए का था अब 1100 रुपए का क्यों दिया जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी दलितों,पिछड़ों,गरीब सवर्णों और मुसलमानों का हक छीन रही है।उन्होंने कहा कि लड़ाई विचारधारा की है।नफरत मिटाने और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को गले लगाने की लड़ाई है जिसे कांग्रेस पार्टी लगातार लड़ रही है।भाजपा नया कानून लाकर मनरेगा को खत्म करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि हमारे राम बनवासी हैं।उनके राम राजा हैं।हमारे राम शबरी के जूठे बेर खाते हैं।सबको साथ लेकर चलते हैं।भेदभाव नहीं करते।किसी को आपस में लड़ाते नहीं हैं।सच्चाई तो यह है कि भाजपा के नेता राम के आदर्शों को मानते ही नहीं हैं। राम को केवल वोट की राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं।भाजपा झूठ बोलकर जनता को गुमराह करती है। भाजपा ने अब तक विकास का एक ईंट नहीं रखा है बल्कि कांग्रेस के बनाए संस्थाओं को बेच रही है चुनाव आयोग,ईडी,सीबीआई सभी संस्थाओं को भाजपा ने हाईजैक कर लिया है।उत्तर प्रदेश में कोई भर्ती नहीं हो रही।भाजपा के नेता केवल हिंदू मुस्लिम करते रहते हैं।इसके पहले सरफराज अली उर्फ नज्जन नेता ने कहा कि भाजपा सरकार में साहस हो तो संसद में गौ हत्या निवारण कानून पास कराए।गाय हिंदू मुसलमान सबके लिए पूज्य है।जन्मदिन समारोह में कांग्रेस के नेताओं ने संकल्प लिया कि भारतीय जनता पार्टी की नफरत की राजनीति को खत्म कर मोहब्बत की राजनीति का रास्ता तय किया जाएगा।
प्रियंका गांधी के जन्मोत्सव समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की।शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में आयोजन को भव्य रूप दिया गया था।इस मौके पर जिलाध्यक्ष के साथ-साथ फतेहपुर शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा,कलीम उल्ला,ओमप्रकाश गिहार,वीरेंद्र सिंह चौहान,गुलाबी गैंग की लीडर हेमलता पटेल,सरफराज उर्फ नज्जन नेता, मोहिउद्दीन,मोहम्मद अहमद पूर्व प्रधान शाहपुर,राजीव लोचन निषाद,अनुराग नारायण मिश्र,माधुरी रावत,शोभा दुबे,उदित अवस्थी,शबनम शेख रामनरेश महाराज,शहाब अली,मोहम्मद अकरम उर्फ काले खां,कलीम शेख,रामकरन झंडेवाला,डीपी दुबे,पुत्तन मिश्र,श्यामसुंदर तिवारी,चतुर्भुज तिवारी,डॉ मोहम्मद इदरीस,मोहम्मद हारिस,ननकू सिंह चितौली आदि कांग्रेस के अनेक बड़े नेता मौजूद रहे।वरिष्ठ पत्रकार प्रेम दत्त पांडेय ने प्रेस को सम्मानित करने के लिए शिवाकांत तिवारी के प्रति आभार जताया।

You Might Also Like

ग्राम जवई पंडरी में पहली बार अंबेडकर पार्क में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, ग्राम प्रधान ने केक काटकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह

🌟फतेहपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, बच्चों को वितरित की गई कॉपी-किताबें

दिनदहाड़े आम के हरे पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल!

बाराबंकी के लाल और असिस्टेंट कमिश्नर (SGST) कौटिल्य निशांत शुक्ला का पैतृक गांव में जोरदार अभिनंदन

योगी सरकार में लेखपाल कानून गो। तालाब के अंदर से कर रहे पैमाइश।

Dheerendra Kumar January 13, 2026 January 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Politics

Power Plays and Unresolved Conflicts Across the Global

admin admin August 7, 2021
छात्र ने साथी के दर्दनाक मौत से सदमे में आकर घर के अंदर फांसी लगा कर दी जान
राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ की सोच और समर्पण को समझें हर पत्रकार – तूफानी
Sustainable Tourism Triumphs in the Green Revolution
सभी क्षेत्र व देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?