By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: स्मार्ट मीटर पर फिलहाल रोक, उपभोक्ताओं को राहत – डीएम
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > स्मार्ट मीटर पर फिलहाल रोक, उपभोक्ताओं को राहत – डीएम
Fatehpur

स्मार्ट मीटर पर फिलहाल रोक, उपभोक्ताओं को राहत – डीएम

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/05/06 at 7:56 PM
MADHAV NISHAD Published May 6, 2026
Share
SHARE

—

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने अधीक्षण अभियंता विद्युत अनिल वर्मा को निर्देशित करते हुए कहा है कि तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि जिन स्थानों पर हाल ही में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां उपभोक्ताओं को राहत देते हुए लगभग 45 दिन तक बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसमें 15 दिन की रूपांतरण (कन्वर्जन) अवधि और उसके बाद 30 दिन का अतिरिक्त समय शामिल है। साथ ही यह भी व्यवस्था लागू की गई है कि जीरो बैलेंस की स्थिति में भी अधिकतम 3 दिन या ₹200 तक (2 किलोवाट भार तक) विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी, जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिल सके। उपभोक्ताओं को समय पर सूचना देने के लिए 5-स्तरीय SMS अलर्ट प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत बैलेंस 30 प्रतिशत होने पर पहला, 10 प्रतिशत पर दूसरा, बैलेंस समाप्त होने पर तीसरा, डिस्कनेक्शन से एक दिन पूर्व चौथा और डिस्कनेक्शन के बाद पांचवां संदेश भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में किसी भी स्थिति में बिजली कनेक्शन न काटा जाए और उपभोक्ताओं के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, ट्रांसफार्मर बदलने में तेजी लाने, ढीले तारों व स्पार्किंग की समस्याओं को तत्काल ठीक करने और मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था पहले से रखने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7839011763 जारी किया गया है। डीएम ने निर्देशित किया कि इस नंबर पर आने वाली सभी शिकायतों का रजिस्टर बनाकर विवरण दर्ज किया जाए और संबंधित अधिकारी का नाम भी अंकित किया जाए, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर स्तर पर पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

You Might Also Like

महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर सपाइयों का कलेक्ट्रेट घेराव, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

एक तरफमुख्य मंत्री आदित्यनाथ पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा में काशी के तर्ज पर कॉरिडोर कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है।

​ ब्रेकिंग न्यूज़: असोथर नगर पचायत के लाल ने आसमान में गाड़े सफलता के झंडे

तहसील फतेहपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

सिद्धौर नगर पंचायत बना ‘भ्रष्टाचार का किला,

MADHAV NISHAD May 6, 2026 May 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Uncategorized

धूल रहित थ्रेशर के नवाचार पर जनपद की बेटी पूजा पाल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar December 26, 2025
असोथर में मौत की खुदाई? रात के अंधेरे में गरजती जेसीबी ने निगल ली एक युवक की जान
Best beaches in the UK for the Perfect Sandy Getaway
डीएम का आईटीआई बाराबंकी में औचक निरीक्षण, देर से आने वाले कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश
Examining the Intersection of Ecology, Governance, and Politica
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?