By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: एक लाख का इनामी बदमाश बबलू सिंह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > एक लाख का इनामी बदमाश बबलू सिंह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Fatehpur

एक लाख का इनामी बदमाश बबलू सिंह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/05/08 at 1:30 AM
MADHAV NISHAD Published May 8, 2026
Share
SHARE

सुर खदेरी नदी के पास जंगल में हुई मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली

— अवैध तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद

— एडीजी प्रयागराज ने घोषित किया था एक लाख रुपये का इनाम

फतेहपुर। जनपद पुलिस को बुधवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी, जब थाना खागा, हथगांव, थरियांव एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बबलू सिंह उर्फ भूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार थाना खागा क्षेत्रान्तर्गत ससुर खदेरी नदी के पास जंगल में वांछित अभियुक्त की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना पर संयुक्त पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना इनामी बदमाश बबलू सिंह उर्फ भूत पुत्र धर्मराज उर्फ मन्ना सिंह निवासी गढ़ी कस्बा थाना खागा से हो गया। बताया गया कि पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त ने अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, चार खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा 1600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। घायल अभियुक्त को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त थाना खागा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 115/26 में वांछित था। उसके विरुद्ध धारा 70(1), 3(5), 74, 130, 308(2), 352, 351(3), 115(2), 127(2) बीएनएस तथा 66(E) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि अब तक की जानकारी में अभियुक्त के विरुद्ध थाना खागा में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं, जबकि उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में थाना खागा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त आरोपी खागा गैंगरेप काण्ड का मुख्य आरोपी रहा है। इस मुठभेड़ की खबर के बाद इस कांड में जिस किसी ने भी कार्यवाही की मांग की थी उन सभी ने पुलिस की सराहना की है।

You Might Also Like

दस साल के बच्चे को बाइक सवार ने कुचला,मौत

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्त नाराजगी

स्मार्ट मीटर पर फिलहाल रोक, उपभोक्ताओं को राहत – डीएम

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती व प्रशिक्षण वर्ग पर जोर

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती व प्रशिक्षण वर्ग पर जोर

MADHAV NISHAD May 8, 2026 May 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Health

From Childhood to Senior Years, Strategies for Lifelong Health

admin admin August 29, 2021
भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय ने चौकीदारों में किया कम्बल का वितरणः दिया संदेश
फतेहपुर के रिठवां में धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक महान की जयंती !!
हाईवे किनारे झाड़ियों में संदिग्ध हालात में मिली महिला की लाश, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील
Hands-On With the iPhone 13, Pro, Max, and Mini
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?