खखरेरु फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की बात कही जा रही है लेकिन थाना क्षेत्र में मारपीट की घटनाओं में पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है क्षेत्र में कहीं न कहीं मारपीट की घटनाएं होती रहती है ऐसा ही एक मामला अंजना कबीर गांव का प्रकाश में आ रहा है जहां के रामनरेश पुत्र जगरुप प्रजापति ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि मैं शाम लगभग छः बजे खेत में तरबूज खरीदने गया था तो वहां पहले से गांव के ही राज पुत्र राकेश विश्वकर्मा व गुलाम पुत्र स्व जुगुन खेत में खड़े थे मैं तरबूज लेने के लिए बोला तो यह दोनों लोग भद्दी भद्दी गालियां देने लगे मैं कुछ नहीं बोला वहां से चुपचाप अपने घर जा रहा था तभी यह लोग रास्ते में बेल्ट व लात घूसों से मारे पीटे हैं जिससे मेरे पीठ में चोटें आयी हैं इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बिद्या प्रकाश सिंह से बात करने पर बताया कि जांच की जा रही है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी


