संवाददाता – अवधेश कुमार
कौशाम्बी जनपद में बढ़ते पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को पत्रकारों ने मंझनपुर ज़िला पंचायत स्थित चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाज़ी की, साथी पत्रकार इश्तियाक को न्याय दिलाने की मांग उठाई। पत्रकारों का आरोप है कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र में हुई एक मारपीट की घटना में इश्तियाक को साजिशन फंसाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय इश्तियाक एक शादी समारोह में शामिल थे, लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पत्रकारों का कहना है कि यह कार्रवाई द्वेषपूर्ण है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि इश्तियाक को जेल भेजा गया तो जिलेभर के पत्रकार धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने निष्पक्ष जांच और मुकदमे की समीक्षा की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन पत्रकार संगठनों ने साफ कर दिया है कि न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
लोकतंत्र की आवाज में पत्रकार भी नहीं सुरक्षित हैं


