फतेहपुर छिवलहा चौकी क्षेत्र तथा थाना हथगाम के अंतर्गत गोसाईं की सराय मजरे गौसपुर में बाइक सवार ने दस वर्षीय एक बालक को टक्कर मार दी और दूर तक घसीटते हुए ले गया।बाद में इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई।पुलिस ने पंचनामा सहित पोस्मार्टम की कार्यवाही पूरी की।मौके पर सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार दीपक सविता का 10 वर्षीय पुत्र विहान नए प्लाट में सड़क के किनारे खड़ा था।तभी बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारते हुए दूर तक घसीट कर ले गया।घायल अवस्था में बालक को सदर अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन बालक की जान नहीं बचाई जा सकी।दस वर्षीय विहान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की विधिक कार्यवाही पूरी की।
Leave a comment


