By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी व विधायक ने सुनीं फरियादें,
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी व विधायक ने सुनीं फरियादें,
Fatehpur

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसपी व विधायक ने सुनीं फरियादें,

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/05/03 at 4:00 AM
MADHAV NISHAD Published May 3, 2026
Share
SHARE

बिंदकी/फतेहपुर। तहसील बिंदकी के सभागार कक्ष में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक तथा जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 141 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 25 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त शिकायतों का त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने भी जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की सर्वाधिक 87 शिकायतें रहीं, जबकि पुलिस से संबंधित 33, विकास से जुड़ी 14, समाज कल्याण की 4, स्वास्थ्य विभाग की 1 और अन्य 2 शिकायतें शामिल रहीं। संपूर्ण समाधान दिवस में कई गंभीर मामले भी सामने आए। सेलावन गांव निवासी कृपा शंकर ने पट्टे की भूमि की पैमाइश कराने की मांग की। चांदपुर थाना क्षेत्र के बिजौली गांव की राम जानकी ने बटाई के खेत का 10 हजार रुपये न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। जाफरगंज थाना क्षेत्र के निबावर गांव के ग्रामीणों ने चकरोड खुलवाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने रास्ता अवरुद्ध कर रखा है।
इसी तरह छोटा लालपुर मजीरे सरकंडी की उषा देवी ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने उनकी दीवार गिरा दी और बबूल का पेड़ काट दिया। वहीं डीघ गांव की सुमित्रा देवी ने पड़ोसियों पर अभद्रता और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल, तहसीलदार अचिलेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, रचना यादव, प्रतिमा द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा।

You Might Also Like

विजयीपुर ब्लॉक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी ने रायपुर भसरौल में जरूरतमंदों को बांटी हरी सब्जियां

कौशाम्बी में सियासी धमाका:! विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में गूंजा 2027 का बिगुल

स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, डीएम से की शिकाय- अधिक बिल और बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

जनपद बाराबंकी में ‘अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ के अवसर पर आज सफेदाबाद स्थित शालीमार मन्नत में एक भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी बाराबंकी, के निर्देश के क्रम में जनपद बाराबंकी में ग्रीष्म ऋतु में बिकने वाले फल यथा तरबूज, खरबूज, केला आदि को पकाने अथवा उसमें किसी प्रकार से कलर किये जाने से रोकथाम हेतु खाद्य सुरसेंड क्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनपद के तहसील हैदरगढ़निरीक्षण केअन्तर्गत फल एवं सब्जी मण्डी के साथ जनपद के शहर क्षेत्र एवं समस्त तहसीलों में स्थित फल एवं सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया गया।

MADHAV NISHAD May 3, 2026 May 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

हथगाँव,औंग व असोथर थाना पुलिस ने वांछित वारंटियों को किया गिरफ्तार,

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar March 12, 2026
शादी के दबाव में प्रेमी ने साथियों संग गला दबाकर की हत्या
नगर पंचायत असोथर में रामजन्मोत्सव में निकाली गई शोभायात्र
असोथर में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
महिला से लूट, मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास – ऑडियो वायरल, फिर भी पुलिस पर उठे सवाल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?