संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत जी द्वारा की गई तथा सदस्य विधान परिषद माननीय अंगद सिंह जी द्वारा भी सभा को संबोधित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में श्रमिकों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि श्रीमती राजरानी रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी, उपायुक्त मनरेगा एवं परियोजना निदेशक सहित अन्य अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ के प्रमाण पत्र वितरित किए गए, साथ ही जनपद के कुछ सम्मानित सेवायोजकों को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत गरिमामय रहा। सहायक श्रम आयुक्त अमित प्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रमिकों की सुविधा हेतु विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई, जहां ‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PMSYM)’ तथा ‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की (BOCW)’ योजनाओं के अंतर्गत पंजीकरण किया गया, साथ ही उपस्थित चिकित्सा टीम द्वारा श्रमिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित (समन्वय), सुमित कुमार (मंच व्यवस्था) एवं विभागीय टीम का विशेष योगदान रहा। प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं श्रम विभाग के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल समापन पर सहायक श्रम आयुक्त ने सभी उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों एवं श्रमिकों का आभार व्यक्त किया तथा आश्वस्त किया कि विभाग भविष्य में भी श्रमिकों के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।
द्वारा
(अमित प्रकाश सिंह)
सहायक श्रम आयुक्त
बाराबंकी


