By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
Notification Show More
Aa
  • Home News
  • Join Us
  • Health
  • Politics
  • World
Reading: प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Share
Aa
samvidhaanrakshak.comsamvidhaanrakshak.com
  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Insider
Search
  • Home
    • Home News
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Entertainment
    • The Escapist
    • Insider
    • ES Money
    • U.K News
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
  • More Foxiz
    • Blog Index
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
samvidhaanrakshak.com > Blog > Fatehpur > प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Fatehpur

प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

MADHAV NISHAD
Last updated: 2026/04/30 at 5:18 AM
MADHAV NISHAD Published April 30, 2026
Share
SHARE

मेहनत, लगन व निरंतर अध्ययन से ही मुकाम किया जा सकता है हासिल : डीएम

बुक रीडिंग का कोई विकल्प नहीं, समाचार पत्रों का नियमित अध्ययन करें : डीएम

संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी

बाराबंकी, 29 अप्रैल 2026-माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ग के प्रदेश स्तरीय रैंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देती है और निरंतर परिश्रम से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बुक रीडिंग का कोई विकल्प नहीं है, नियमित रूप से समाचार पत्रों का वाचन करें, जिस क्षेत्र में रुचि हो उसी को अपनी मंजिल बनाएं तथा स्वयं पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि असफलता से निराश होने की आवश्यकता नहीं, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए जिलाधिकारी ने कैरियर चयन, अध्ययन पद्धति एवं आत्मविश्वास बनाए रखने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया।

सम्मानित हाईस्कूल विद्यार्थियों में अंशिका वर्मा 97.83%(प्रदेश में प्रथम स्थान), अदिति 97.50, परी वर्मा 97.33, दिव्या 96.67, संध्या शिखा 96.67, निधि 96.50, मोनिका यादव 96.00, शिक्षा मिश्रा 96.33, आराध्या राज 96.17 सम्मिलित रहीं।

इंटरमीडिएट वर्ग में श्रेया वर्मा 97.20, पूजा पाल 97.00, अर्पिता जायसवाल 96.00, आदित्य वर्मा 96 प्रतिशत को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ओ0पी0 त्रिपाठी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लक्ष्य निर्धारण, नियमित अध्ययन एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

धाता से रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

चार साल में उखड़ गई 12.39 किमी की PMGSY सड़क, गड्ढों में पलटा सब्जी लदा ई-रिक्शा

हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ गूढ़ेश्वर अखंड धाम

किशुनपुर के रायपुर भसरौल मिहुवापुर गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

MADHAV NISHAD April 30, 2026 April 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
Fatehpur

कंधिया में बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Dheerendra Kumar Dheerendra Kumar February 28, 2026
बरसात से पहले नाले-नालियों की सफाई कराएं, डीएम
People in the Northeast Could Prevent a Covid-19 by Following These Measures
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 135 जयन्ती पर डी जे के साथ निकाली गयी मोटरसाइकिल रैली
Class Efforts in Safeguarding and Restoring Historic Monuments
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?