फतेहपुर। चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज, जयरामपुर खागा फतेहपुर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मेधावियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में प्रबंधक श्री नरेश सिंह जी व प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार जी ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यालय में विशेष कक्षाएं संचालित की गईं, जिससे छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन मिला और परिणाम उत्कृष्ट रहा।
हाईस्कूल में संजय कुमार ने (95.33) प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में 8वां स्थान हासिल किया। वहीं अनन्त गौतम (94.16%), मनीष कुमार प्रजापति (93.16%) और आराधना देवी (92.66%) ,विभा सिंह (91.33%), सुचित कुमार प्रजापति (91.16%), लक्ष्मी देवी( 90.16%), दिब्यांशू मौर्या (90%), सुशील कुमार (88.83%), दीप सिंह (88.50%),आरसी सेन, (88.33%),राधिका देवी (88.16%) अंक प्राप्त कर प्रमुख रहे। इंटरमीडिएट में दीक्षा ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी देवी (85.8%) व सत्यम (85.8%),यश कुमार (84.4%) तन्मय विश्वकर्मा (84%) ,मो. अमन (84%), उदय सिंह (82.2%), अभय कुमार (82% ), दीपक सिंह (81.8%), प्रतीक सिंह (81.4%), श्रेया सिंह (81.4%), सादिया बानों (80.2%) ने बेहतर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इन सभी विद्यार्थियों की इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षक ध्यान सिंह जी और गोवर्धन सिंह जी की रही। कार्यक्रम का संचालन विद्वान शिक्षक सुनील कुमार जी ने किया। अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Leave a comment


