फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न ग्रामों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उनके शीघ्र समाधान पर जोर दिया गया।
Leave a comment


