संविधान रक्षक जिला संवाददाता उमेश तिवारी बाराबंकी
बाराबंकी रामनगर तहसील से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर पर्यटन स्थल लोधेश्वर बहुत प्रसिद्ध स्थान माना जाता है। योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री ने काशी के तर्ज पर कॉरिडोर बनाने का आदेश जारी किया था। जिस पर पर्यटन स्थल लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर का कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। पर्यटन विभाग से अरशद नामक व्यक्ति ने मलवा उठाने के लिए ठेका लिया था। पहले कुछ मालवा अरसद के द्वारा उठाया गया था। लेकिन लगभग 29 मकान पर अधिग्रहण होना बाकी था। अब आदि ग्रहण हो चुका है। अरशद ने मलवा उठाना कार्य प्रारंभ किया। लेखपाल संतोष कुमार वर्मा के मिली भगत से नए ठेकेदार सतीश यादव जो पूर्व में ग्राम पंचायत लोधौरा के निवासी हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी रामनगर से 60 साठ गाठ करके मलवा उठाने के ठेकेदार बन बैठे। अब अरशद ने बताया की मैंने मलवा उठाने का ठेका जो लिया था उसके कागजात मैंने वर्तमान तहसीलदार रामनगर को अवगत करा दिया। अरशद का कहना है कि जब से मैंने मालवा ठेका लेने के कागज दिखाया है तब से तहसीलदार रामनगर हमसे बात ही नहीं करते। उधर नए ठेकेदार का आरोप है की अरशद का का ठेका खत्म हो गया है या सतीश का कहना उनका कहना है की अब अरशद का ठेका खत्म हो जा चुका है। इन दोनों की लड़ाई में आखिर मलवा उठाने का निर्णय कब होगा। अरसद ने यह भी बताया की नए ठेकेदार से क्षेत्रीय लेखपाल संतोष वर्मा भी मिले हुए हैं। अब देखना यह है की मलवा उठाने का ठेका पुराने ठेकेदार को मिलता है की सतीश यादव को मिलता है। यह तो सोचनीय विषय है।


