प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर 2 गांधीनगर निवासी सुतुबअली का 13 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हमजा जो सरस्वती ज्ञान मंदिर खखरेरु के कक्षा 8 का छात्र था जो सुबह अपने साथी आयुष कुमार निवासी बैरी की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत को देख सदमे में था। जिस कारण अपने घर आने के बाद रो रहा था तभी उसके पिता सुतुब अली ने बहुत समझाया बुझाया और बोले कि बेटा जाओ आराम करो परन्तु मृतक हमजा घर के ऊपर बने कमरे में चला गया और पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों द्वारा जानकारी होने पर कस्बे के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृत्यु की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है परिजनों में मां किस्मित निशा व 5 बहन व 2 भाई सामिल है मृतक अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बिद्या प्रकाश सिंह से बात करने पर बताया कि अभी कुछ देर बाद इस बिषय में बताते हैं


