जनपद फतेहपुर के विकासखंड देवमई अंतर्गत ग्राम पंचायत करनपुर कपरिया ऊसर की कार्यप्रणाली पूरी तरह ठप नजर आ रही है। यहां की मुख्य सड़क पिछले 30 वर्षों से निर्माण का इंतजार कर रही है, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस जर्जर मार्ग के कारण उन्हें रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय सड़क दलदल में बदल जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीएम फतेहपुर, और क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पटेल को अवगत कराया गया। इतना ही नहीं, जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि
“क्या हमें अच्छी सड़क पर चलने का अधिकार नहीं है?”
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर 30 साल से लंबित इस सड़क निर्माण पर कब होगी कार्रवाई?
या फिर ग्रामीणों को यूं ही बदहाल रास्तों पर जिंदगी गुजारनी पड़ेगी?
Leave a comment


