जनपद फतेहपुर/ के विकास खंड देवमई अंतर्गत स्थित विन्धेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन श्रद्धा, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम साबित हुआ, जिसने सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। देर शाम तक भक्तों की आवाजाही बनी रही।
कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने पहुंचकर दर्शन किए तथा भंडारे में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सोमवती निषाद, ब्लॉक प्रमुख जगदीश, सत्यम तिवारी, लोकेंद्र जी सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
देवमई ब्लॉक विश्व हिंदू दल के मंडल उपाध्यक्ष अंकित निषाद एवं अन्य कार्यकर्ताओं की आयोजन में अहम भूमिका रही। महाशिवरात्रि का यह आयोजन क्षेत्र में आस्था और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।
Leave a comment


