फतेहपुर में आकांक्षी ब्लांक हथगांम विकास खंड का मामला
प्रधान संघ की जांच की मांग पर खंड विकास अधिकारी दोषी साबित
वित्तीय भुगतान किए जाने को लेकर लगाए गए थे आरोप
भुगतान करने सहित विकास खंड अधिकारी के खिलाफ प्रधान संघ कर रहा कार्यवाही की मांग।
फतेहपुर में आकांक्षी ब्लांक के रुप में जाना जाने वाला हथगांम विकास खंड लगातार सुर्खियों में बना हुआ है जहां पूर्व में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संघ की ओर से वित्तीय भुगतान न किए जाने की शिकायत कर तमाम मामलों में आरोप लगाया गया था इस दौरान जिलाधिकारी को सौंपी गई वित्तीय भुगतान की जांच की मांग पर खंड विकास अधिकारी दोषी पाए गए हैं जिन्हें कड़ी फटकार भी लगाई गई है जिसको लेकर प्रधान संघ भुगतान किए जाने सहित दोषी अधिकारी पर कार्यवाही करने की मांग कर रहा है।


